ओलंपिक समापन समारोह के नाम पर धोखाधड़ी

प्रकाशित

इंग्लैंड की अदालत ने एक ऐसे व्यक्ति को जेल भेज दिया है जिसने अगले महीने होने वाले लंदन ओलम्पिक के समापन समारोह में हिस्सा लेने के नाम पर बच्चों और युवाओं के साथ धोखा किया.

इस व्यक्ति का नाम स्टीफेन मोनेसामे है. इन पर अभियोग है कि इन्होंने युवाओं की भर्ती के लिए रेडियो और टीवी का इस्तेमाल किया और डॉंस स्कूलों से भी संपर्क किया.

समारोह में हिस्सा लेने के लिए 75 बच्चे तैयारी शुरु कर चुके थे..

इनमें से हर एक ने समारोह में हिस्सा लेने के लिए 90 डॉलर का भुगतान भी किया.