सीरिया: दमिश्क के भीतर लड़ाई तेज हुई

प्रकाशित

सीरिया से आ रही ख़बरों के अनुसार देश की राजधानी दमिश्क में लड़ाई तेज हो गई है. इंटरनेट पर जारी किए गए एक वीडियो के अनुसार राष्ट्रपति भवन की पृष्टभूमि में बने फौजी बैरकों को जलते हुए दिखाया गया है.

खबरों के अनुसार शहर के दक्षिणी हिस्सों में लड़ाई तेज होती जा रही है. सरकार के खिलाफ लड़ रहे लड़ाकों के अनुसार वो दमिश्क को "स्वतंत्र कराने की राह" पर हैं. सरकारी अधिकारीयों ने इस तरह के तमाम दावों को खारिज किया है.

इस इलाके में मौजूद बीबीसी संवाददाता का कहना है कि सरकार विरोधी लड़ाकों ने सरकारी सेनाओं के ऊपर दबाव तो शर्तिया बढ़ा ही दिया है लेकिन वो अभी भी सत्ता के केंद्र पर हमला नहीं कर पा रहे हैं.

इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीरिया में लड़ाई को खत्म करने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं.