पश्चिमी तट में विश्वविद्यालय शुरु करने का विवादास्पद इसराइली कदम
प्रकाशित
इसराइली सरकार ने पश्चिमी तट की बस्तियों में पहला विश्वविद्यालय शुरु करने का खासा विवादास्पद कदम उठाया है.
अधिकारियों ने इसराइली शिक्षा मंत्री की सिफारिश पर अरियल बस्ती में एक कॉलेज को अपग्रेड कर विश्वविद्यालय का दर्जा देने का फैसला किया है.
बस्तियों में बसाए गए इसराइलियों के लिए इसे एक बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है.
इसराइल के शिक्षाविदों और फलस्तीनियों ने इस कदम की निंदा की है.





















