इस महिला ने किया 10 दिन में दो बार गर्भधारण

इमेज स्रोत, SEVEN NETWORK
ऑस्ट्रेलियाई मूल की केट हिल को कुछ साल पहले डॉक्टरों ने कह दिया था कि वो कभी गर्भधारण नहीं कर पाएंगी. लेकिन केट ने अब जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है.
इसमें ज़्यादा हैरत में डालने वाली बात यह है कि केट ने 10 दिन के अंतर से दोनों बेटियों का गर्भधारण किया.
इससे पहले केट हिल गर्भधारण के लिए 'पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम' नामक हार्मोन संबंधी समस्या का उपचार करा रही थीं.
लेकिन गर्भधारण कर लेने के बाद महज़ 10 दिन के अंतर पर असुरक्षित यौन संबंध बनाने पर दोबारा गर्भधारण होने से डॉक्टर अचंभे में थे.

इमेज स्रोत, SEVEN NETWORK
डॉक्टरों की मानें, तो ऐसा तभी हो सकता है जब महिला दो अंडकोश तैयार करे या फिर गर्भाधान कर चुके अंडकोश के दो हिस्से हो जाएं.
बहरहाल, केट की दोनों बेटियां, शॉर्लेट और ओलिविया स्वस्थ हैं. दोनों का जन्म अब से 10 महीने पहले हुआ था. हालांकि दोनों के वज़न में पैदाइश के वक्त अंतर था.
माना जा रहा है कि केट हिल जैसे महज़ 10 केस ही अब तक पूरी दुनिया में दर्ज किए गए हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)























