'कोई मुझे स्मार्टवॉच दिखाने को नहीं कहता'

इमेज स्रोत, AP
- Author, रोरी सेलान-जोंस
- पदनाम, तकनीकी संवाददाता
- प्रकाशित
अप्रैल में एपल वॉच के रिलीज़ होने के बाद स्मार्टवॉच सेक्टर रफ़्तार पकड़ेगा? कम से कम माना तो यही जा रहा है.
लेकिन रिसर्च फ़र्म कैनेलिस के आंकड़े देखने के बाद इस पर विचार करना पड़ सकता है.
यह आंकड़े बताते हैं कुल 46 लाख स्मार्ट वियरेबल बैंड्स में से सिर्फ़ 7,20,000 ही बिक्री के लिए जारी हुए हैं. इन आंकड़ो में फ़िटनेस ट्रैकर शामिल हैं
एंड्रॉएड स्मार्टवॉच 2014 का बड़ा आकर्षण थीं. गूगल की आई/ओ कॉंफ्रेंस में मोटोरोला 360 और सैमसंग गीयर 2 जैसे उत्पाद रिलीज़ हुए थे.

लगता है कि किसी ने इनमें रुचि नहीं दिखाई. गूगल ने हज़ारों ऐसे उपकरण अपने आई/ओ कार्यकर्ताओं और अपने कर्मचारियों को यह घड़िय़ां मुफ्त में दी थीं, इसलिए इन्हें अपने पैसे से ख़रीदने वालों की संख्या और भी कम है.
'स्मार्टफ़ोन'
कुछ साल पहले स्मार्टवॉच लानी वाली पेबल ने साल के अंत तक कुल 10 लाख घड़ियां बेचीं. एक स्टार्टअप के लिए तो यह ठीक है लेकिन उल्लेखनीय नहीं.
महीनों तक एंड्रॉएड वीयर उपकरण पहनने के बाद मुझे पता लगा है कि समस्या क्या है. इनमें मोटो 360 सबसे अच्छी दिखने वाली स्मार्टवॉच है, लेकिन रोज़ सुबह मुझे इसे पहनना याद नहीं रह पाता.

इमेज स्रोत, PEBBLE
इसे रोज़ चार्ज करना पड़ता है और यह जो जानकारी दिखाती है- '364 अनरेड ईमेल्स' या 'नई ट्विटर एक्टिविटी'- वह मेरे किसी काम की नहीं होती.
इसके अलावा इस उपकरण में गूगल ग्लास की तरह 'वाव' वाली बात भी नहीं है. कोई भी मुझे रोककर मुझे मेरी स्मार्टवॉच दिखाने के लिए नहीं कहता.
जेपी मॉर्गन के एक विश्लेषक का मानना है कि एप्पल वॉच के आने के बाद पहले साल में यह 2.6 करोड़ बिक सकती हैं.
करीब 40 करोड़ लोगों के पास आईफ़ोन होने के चलते, जिनके साथ यह कंपेटीबल है, यह कोई अजीब अनुमान भी नहीं लगता.
लेकिन अब भी यह साफ़ नहीं है कि स्मार्टवाच क्या स्मार्टफ़ोन की तरह अनिवार्य हो भी पाएंगी या नहीं.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>

























