लो जी.. गूगल का नया लोगो देखो !

गूगल ने नया लोगो जारी किया है.
गूगल का ये नया लोगों पुराने लोगो की तरह रंगीन है लेकिन इसके अक्षरों की डिज़ाइन में बदलाव किया गया है.
गूगल का कहना है कि डेस्कटॉप के बजाय आज मोबाइल का दायरा लगातार बढ़ा है इसलिए लोगो में बदलाव की ज़रुरत थी.
कंपनी ने नए लोगो में एनीमेशन का इस्तेमाल किया है जिसमें एक हाथ नज़र आता है जो कि पुराने लोगो को मिटा कर नए तरीके से अक्षर लिखता है.
इसके बाद गूगल का नया लोगो उभरता है . इसके बाद सारे अक्षर नीले, लाल, पीले और हरे रंग में चार डॉट्स में बदल जाते हैं और साथ ही कंपनी के नाम का पहला अक्षर G बहुरंगी नज़र आता है.
गूगल तमाम सेवाएं मुहैया करती है और हाल के बदलावों के बाद गूगल का मालिकाना हक एल्फाबेट कंपनी के पास आ गया है.
गूगल का कहना है नया लोगो अलग अलग आकार की स्क्रीन पर बेहतर काम करेगा.

इमेज स्रोत, AFP
गूगल ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में इस बदलाव की घोषणा करते हुए कहा कि नया लोगो सादगी पूर्ण, व्यवस्थित, सरल और मित्रवत है जो कि गूगल का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व करता है.
गूगल कई बार अपने लोगो में बदलाव कर चुका है. आखिरी बार गूगल ने पिछले सितंबर 2013 में अपने लोगो को अपडेट किया गया.था.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>

























