कोहली का अर्धशतक, इंग्लैंड की हालत पस्त

प्रकाशित

इंग्लैंड और भारत के बीच विशाखापट्टनम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन शनिवार को दूसरी पारी में भारत का स्कोर 98/3 रहा.

भारत बनाम इंग्लैंड

दूसरी पारी में भारत की तरफ से विराट कोहली ने 56 और अंजिक्य रहाणे ने 22 रन बनाए. तीसरे दिन के आखिर में भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड पर 298 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.

इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड दो और जेम्स एंडरसन एक विकेट झटकने में सफल रहे.

इंग्लैंड बनाम भारत

पहली पारी में भारत की तरफ से विराट कोहली ने 167 और चेतेश्वर पुजारा ने 119 रन बनाए थे. इस पारी में मोइन अली और जेम्स एंडरसन 3-3 विकेट लेने में सफल रहे थे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)