सोशल: नोटबंदी के एक साल बाद कोई मना रहा है फ़ूल डे तो कोई...

नोटबंदी, 1000 रुपये, 500 रुपये, 8 नवंबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रकाशित

पिछले साल आज ही के दिन यानी 8 नवंबर को रात ठीक 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की थी.

घोषणा से पहले तक किसी को अंदाज़ा भी नहीं था कि ऐसा कुछ होने वाला है.

एकाएक घोषणा हुई और रात 12 बजे के बाद से 500 और 1000 रुपये के नोट कागज़ के टुकड़े बन गए.

हालांकि कुछ विकल्प दिए गए लेकिन इस नोटबंदी का असर दो दिन बाद तब दिखा जब बैंकों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगने लगीं.

नोटबंदी, 1000 रुपये, 500 रुपये, 8 नवंबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नोटबंदी का मुद्दा

लोगों ने बैंकों और एटीएम के बाहर बोरिया-बिस्तर बिछा लिया.

बैंकों के सामने कतारें लगाने वाले दोनों तरह के लोग थे. वो भी जिन्हें पुराने नोट जमा कराने थे और वो भी जिन्हें नए नोट निकालने थे. नोटबंदी का एक साल गुज़र चुका है.

एक ओर जहां सरकार इसे एक ऐतिहासिक दिन के तौर पर मना रही है वहीं विपक्षी पार्टियां इसे काला दिन, धोखा दिवस के रूप में मना रही हैं.

सोशल मीडिया पर भी नोटबंदी का मुद्दा छाया हुआ है. लोग अपने अनुभव के आधार पर मत दे रहे हैं. कई मज़ेदार और तंज़ करते हुए पोस्ट शेयर कर रहे हैं.

कुछ ऐसी ही तस्वीरों को हमने सोशल मीडिया से आपके लिए चुना है. देखिए और रचनात्मकता की तारीफ़ कीजिए.

नोटबंदी, 1000 रुपये, 500 रुपये, 8 नवंबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रचनात्मकता एक से बढ़कर एक है.

नोटबंदी, 1000 रुपये, 500 रुपये, 8 नवंबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ये तस्वीर @dimaagkoshot अकाउंट से शेयर की गई है.

तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया गया है कि नोटबंदी की सबसे अच्छी बात ये रही कि इन लोगों को भी ये जानने का मौक़ा मिला कि बैंक से कैश कैसे निकालते हैं.

नोटबंदी, 1000 रुपये, 500 रुपये, 8 नवंबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नोटबंदी, 1000 रुपये, 500 रुपये, 8 नवंबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नोटबंदी, 1000 रुपये, 500 रुपये, 8 नवंबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नोटबंदी की सालगिरह पर लोग राजनीतिक तंज़ भी कस रहे हैं.

नोटबंदी, 1000 रुपये, 500 रुपये, 8 नवंबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

एक ओर जहां विपक्ष नोटबंदी की सालगिरह को काला दिन के रूप में मना रही है वहीं सरकार इसे एक बड़ी सफलता के तौर पर पेश कर रही है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)