इरफ़ान की भारत वापसी पर बोले फैन्स-'मेरा हीरो आ गया'

इमेज स्रोत, Twitter/IrrfanK
डायलॉग बोलने के अपने ख़ास अंदाज़ और उम्दा एक्टिंग के लिए चर्चित इरफ़ान ख़ान ने बुधवार को ट्विटर पर ऐलान किया है कि वह जल्द ही भारत वापस आने वाले हैं.
इरफ़ान के इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है.
अब से लगभग एक साल पहले 5 मार्च, 2018 को इरफ़ान ख़ान ने ट्वीट करके अपने फैंस को अपनी बीमारी 'न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर' के बारे में बताया था. इसके बाद से वह ब्रिटेन की राजधानी लंदन में रहकर अपना इलाज़ करा रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
इरफ़ान ने कहा 'शुक्रिया'
इरफ़ान ख़ान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके बेहद भावनात्मक अंदाज़ में लिखा है, "जीतने की भागदौड़ में शायद हम ये भूल जाते हैं कि हमारे लिए लोगों के दिलों में जो प्यार होता है, उसकी अहमियत क्या होती है. लेकिन अपने बुरे दिनों में हमें ये सब याद आता है. अपनी ज़िंदगी के ऐसे ही दिनों से होकर गुज़रने के बाद मैं थोड़ा रुककर आप लोगों से मिले अपार प्यार के लिए आभार जताना चाहता हूं क्योंकि इलाज़ के दौरान आपकी शुभकामनाओं ने ही मुझे दर्द का सामना करने की हिम्मत दी. तो अब मैं आपके पास वापस आ रहा हूं और आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया."

इमेज स्रोत, Twitter/IrrfanK
'हीरो वापस आ गया'
इरफ़ान की एक्टिंग के दीवाने ट्विटर यूज़र्स ने उनकी वापसी पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.
जिगर पटेल नाम के ट्विटर यूज़र लिखते हैं, "हमारा हीरो वापस आ गया है...सर, हम आपके स्क्रीन पर आने का इंतज़ार नहीं कर सकते..."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2

पोस्ट X समाप्त, 3
वहीं, विशाल सुदर्शनवार लिखते हैं, "प्यार, दुआएं और प्रार्थनाओं में दम होता है. आपको वापस आना ही होगा ताकि आप अपना जादू दिखाना दोबारा शुरू करें."
इरफ़ान ख़ान की वापसी पर भारत ही नहीं पाकिस्तान, ब्रिटेन, और सऊदी अरब से भी उनके फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
सऊदी अरब से ट्विटर यूज़र ओर्ज़वान इस्क लिखती हैं, "अल्हमदुल्लाह, हम बहुत खुश हैं कि आप वापस आ गए हैं. हम आपकी फ़िल्में देखने का इंतज़ार करेंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 4
मोहित नंदवानी नाम के ट्विटर यूज़र लिखते हैं, "अरे, हम कैसे भगवान को हमारा सबसे बेहतरीन एक्टर ले लेने देते. आपका स्वागत है इरफ़ान"
इरफ़ान आने वाले दिनों में अपनी फ़िल्म हिंदी मीडियम के सीक्वल और विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही एक फ़िल्म में नज़र आ सकते हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)