IPL 2019, MI vs CSK: 'धोनी के रनआउट का फ़ैसला ग़लत या सही?'- सोशल मीडिया

इमेज स्रोत, Getty Images
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को एक विकेट से हराकर आईपीएल-12 का ख़िताबी मुक़ाबला जीत लिया है.
इस जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रन आउट होने के फ़ैसले पर लोग सवाल उठा रहे हैं. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस फ़ैसले को घेरा है.
ये चौथा मौक़ा है, जब मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का फ़ाइनल मुक़ाबला जीता है. आख़िरी ओवर के दिलचस्प मुकाबले ने क्रिकेट प्रशंसकों की सांसें बढ़ाए रखी.
लेकिन आख़िरी ओवर में मलिंगा की आक्रामक गेंदबाज़ी ने चेन्नई की टीम को 148 पर ही रोक दिया.
डेढ़ महीने लंबा चला ये टूर्नामेंट अब जब ख़त्म हो गया है तो सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाया हुआ है.
ट्विटर पर सारे ट्रेंड आईपीएल से जुड़े हैं. आइए मैच की कुछ ख़ास झलकियों पर आपकी नज़र लोगों की प्रतिक्रियाओं के ज़रिए लाते हैं.

इमेज स्रोत, TWITTER
मुंबई की जीत, चेन्नई की हार: क्या बोले लोग?
अयाज़ मेमन ने ट्विटर पर लिखा, ''चारों आईपीएल ख़िताब रोहित शर्मा की कप्तानी में आए हैं. ये होती है उपलब्धि.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
मैच के नाज़ुक मोड़ पर मुंबई टीम की मालिक नीता अंबानी ईश्वर की दुआएं करती नज़र आईं थीं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
धीरेंद्र ने लिखा, ''आज फिर एक बात तो तय हो गई. नीता अंबानी के मंत्र में सचमुच ताक़त है.''
कुछ फ़ैंस की नाराज़गी मैच के अंपायर के प्रति भी दिखाई दी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
संतोष कुमार ने ट्वीट किया, ''ये क्या है. थर्ड अंपायर कुछ कंफ्यूज़ नज़र आ रहे हैं. अंपायर ने धोनी को क्यों आउट दिया?''
चेन्नई की हार से दुखी एक फ़ैन हसन ने लिखा, ''धोनी को ग़लत आउट दिया. वरना मैच तो चेन्नई ही जीतता.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 4
हर्षित रस्तोगी ने लिखा, ''हार हो या जीत जब तक धोनी टीम में हैं. हमेशा चेन्नई का सपोर्ट करूँगा.''
सिंह नाम के यूज़र ने लिखा- रोहित शर्मा और धोनी ने तीन आईपीएल ट्रॉफी जीती है. अब ये लोग वर्ल्डकप में विराट कोहली की कप्तानी में खेलेंगे, जिनका आईपीएल की जीत से कोई नाता नहीं है.

इमेज स्रोत, facebook
नरेश ने लिखा, ''ना प्यार में ना तकरार में. जो मज़ा धोनी की हार में.''
(सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं से बनी इस स्टोरी की हेडिंग में बदलाव किया गया है.)
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
























