11 मिनट मे 15 क़ानून तोड़े
एक ड्राईवर ने 11 मिनट मे 15 क़ानून तोड़ कर स्विस पुलिस को चकरा दिया. इस 47 वर्षिय ड्राईवर ने पहले भारी बारिश मे पुलिस की एक गाङी को 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से ओवरटेक किया, और इसके बाद उसने सड़क पर चल रही दूसरी गाड़ियों को बिल्कुल पटरी की तरफ धकेल दिया.
ये ड्राईवर इतने पर ही नही रुका, क़ानून का तोड़ने के सिलसिले मे उसने तेज़ गति से गाड़ी चलाई, उस लेन मे गाडी चलाई जिसमे गाड़ी चलाने की अनुमति नही होती और कई लालबत्ती तोड़ी और पुलिस के रोकने पर वो रुका नही.
और जब अंतत पुलिस ने उसे पकड़ा तो पता चला की वो नशे मे भी था.
ज़्यूरिक के इस ड्राईवर का नाम नही बताया गया है, पर इस ड्राईवर पर लंबे समय तक गाड़ी चलाने पर पाबंदी लग सकती है और इस बात की भी संभावना है की जब उसे अदालत मे पेश किया जाए तो उसे जेल की सज़ा भी हो जाए.
बीबीसी को एक महिला पुलिस अधिकारी ने इस घटना के बारे मे बताते हुए कहा की उन्होने इससे पहले कभी इतना गंभीर केस नही देखा.





















