बांग्लादेश में सांसद के घर पर विस्फोट

प्रकाशित
बांग्लादेश में सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी के एक सांसद के घर पर विस्फोट हुआ है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस विस्फोट में तीन लोग मारे गए हैं.
सांसद समेत पांच अन्य लोग इस विस्फोट में घायल हो गए हैं.
इससे पहले बांग्लादेश की राजधानी ढाका में विपक्षी नेशनलिस्ट पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ताओं की एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ कई झड़पें हुईं हैं.
नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता अपनी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया का घर खाली करवाने का विरोध कर रहे थे.
ख़ालिदा ज़िया पिछले 30 साल से उस घर में रह रहीं थीं लेकिन अब सरकार ने सेना की मल्कियत वाले उस घर को ख़ाली करवा लिया है.
ढाका में हुए विरोध प्रदर्शनों में क़रीब 50 लोग घायल हुए हैं. शनिवार के घटनाक्रम के बाद नेशलिस्ट पार्टी ने रविवार को बांग्लादेश में आम हड़ताल का आहवान किया है.





















