तीसरा वनडेः ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फ़ैसला

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
प्रकाशित

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में पांच वनडे मैचों की सिरीज़ का तीसरा मैच खेला जा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया है. भारत शुरुआती दो मैच जीतकर सिरीज़ में 2-0 से आगे है.

रविवार का मैच जीतकर भारत जहां सिरीज़ में अजेय बढ़त बनाना चाहेगा वहीं ऑस्ट्रेलिया को अपनी उम्मीदें बचाए रखने के लिए हर हाल में जीत की दरकार है.

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम दो बदलाव किए गए हैं. कार्टराइट की जगह फिंच और वेड के स्थान पर हैंड्सकॉम्ब को टीम में शामिल किया गया है.

दोनों टीमें इस प्रकार हैंः

भारतः अजिंक्या रहाणे, रोहित शर्मा, विराट कोहली(कप्तान), मनीष पांडे, केदार जाधव, एम एस धोनी, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमरा, युज़वेंद्र चहल

ऑस्ट्रेलियाः एरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, स्टीवन स्मिथ(कप्तान), ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, पैट कमिंस, नाथ कुल्टर नाइल, कैन रिचर्डसन

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)