भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच का स्कोरकार्ड

इमेज स्रोत, Getty Images
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सिरीज़ का पहला मैच शनिवार को रांची में खेला जा रहा है.
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है. इससे पहले भारत ने पांच मैचों की वनडे सिरीज़ में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से मात दी थी.
भारतीय टीम में अक्षर पटेल की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया गया है, वहीं सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन की टीम में वापसी हुई है.
दोनों टीमें इस प्रकार हैंः
भारत- शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, केदार जाधव, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया- डेविड वॉर्नर (कप्तान), एरोन फिंच, ग्लेन मैक्सवेल, ट्रेविस हेड, मॉइसेस हैनरिकेज़, डेनियल क्रिस्चियन, टिम पेन, नाथन कुल्टल नाइल, एंड्रयू टाइ, एडम जैम्पा, जैसन बेहरनडोर्फ.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



















