दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हराया

इमेज स्रोत, AFP
ऑस्ट्रेलिया ने गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट मैदान में भारत को दूसरे टी20 मैच में आठ विकेट से हरा दिया.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 119 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 15.2 ओवर में दो विकेट के नुक़सान पर हासिल कर लिया.
टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले फील्डिंग करने का फ़ैसला किया था.

इमेज स्रोत, BCCI
आज भारत की बल्लेबाज़ी काफ़ी लचर रही. कोई भी खिलाड़ी अर्द्धशतक तक नहीं मार पाया.
भारत की तरफ़ से केदार जाधव ने सबसे ज़्यादा 27 रन बनाए. वहीं कप्तान विराट कोहली तीन गेंद खेलकर बिना खाता खोले ही आउट हो गए.
ऑस्ट्रेलिया की तरफ़ से मोइसेस हेनरिक्स ने 60 गेंदों पर 62 रनों की शानदार पारी खेली.
इस जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज़ में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर आ गई हैं. ज़ाहिर है, अब तीसरा मैच निर्णायक होगा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)























