टेस्ट का ताज़ा स्कोर

सहवाग
इमेज कैप्शन, कप्तानी का ज़िम्मेदारी वीरेंद्र सहवाग के कंधों पर है
प्रकाशित

भारत और बांग्लादेश के बीच चटगाँव में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का गुरुवार को पाँचवा दिन है.

गुरुवार को कोहरे और ख़राब रोशनी की वजह से मैच निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया.

गौतम गंभीर के शानदार शतक की बदौलत भारत ने बांग्लादेश के सामने 415 रनों का लक्ष्य रखा है.

<link type="page"><caption> मैच का ताज़ा स्कोर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें</caption><url href="http://news.bbc.co.uk/sport1/shared/fds/hi/statistics/cricket/scorecards/2010/1/85692/html/scorecard.stm" platform="highweb"/></link>

लेकिन मात्र 67 रनों पर दो विकेट खो देने के बाद मैच के आख़िरी दिन बांग्लादेश के लिए इस लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा.

केवल चार टीमों ने आजतक चौथी पारी में 400 रनों के लक्ष्य का पीछा करके जीत हासिल की है.

इसके पहले बांग्लादेश की पहली पारी 242 पर सिमट गई थी.

जबकि भारत की पूरी टीम 243 रन बनाकर आउट हो गई थी.

<span/><link type="page"><caption> </caption><url href="http://news.bbc.co.uk/sport1/shared/fds/hi/statistics/cricket/scorecards/2010/1/85692/html/scorecard.stm" platform="highweb"/></link>