साइना ने जीता तीसरा सुपर सीरिज़

साइना नहवाल
इमेज कैप्शन, साइना नहवाल इस जीत के बाद विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं
प्रकाशित

साइना नहवाल ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित करते हुए इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया है.

रविवार को खेले गए फ़ाइनल में उन्होंने जापान की सयाका सातो को हराया.

यह उनका लगातार तीसरा सुपर सीरिज़ ख़िताब है.

इससे पहले उन्होंने सिंगापुर ओपन और इंडियन ओपन ग्राँ प्री ट्राफ़ी जीती थी.

इंडोनेशिया ओपन का ख़िताब उन्होंने पिछले साल भी जीता था.

दूसरे नंबर पर

साइना ने सेमी फा़इनल में चौथी वरीयता प्राप्त जापान की एरिको हिरोज़ को 21.9, 21.10 से शिकस्त देकर फ़ाइनल में जगह बनाई थी.

सेमीफ़ाइनल में तो उन्होंने केवल 27 मिनट में ही मैच जीत लिया था.

रविवार को खेले गए फ़ाइनल में उन्होंने जापान की सयाका सातो को 21-19,13-21,21-11 से हराया.

साइना ने पहला सेट आसानी से जीता लेकिन दूसरे सेट में वो हार गईं.

तीसरे सेट में उन्होंने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए आख़िरकार ख़िताब जीत लिया.

इस जीत के बाद विश्व रैंकिंग में साइना दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं.