सोमदेव ने दिलाया 29वां स्वर्ण

राष्ट्रमंडल खेलों में हॉकी के एक महत्त्वपूर्ण मुक़ाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात-चार से हराकर सेमी-फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है.
राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन भारत की झोली में पाँच स्वर्ण पदक गए. देर शाम हुए टेनिस मैच में सोमदेव देवबर्मन ने पुरुष एकल मुकाबले में स्वर्ण अपने नाम किया है. जबकि महिला डबल्स के मुकाबले में सानिया और रश्मि की जोड़ी ने कांस्य जीता है.
वहीं 66 किलोग्राम वर्ग फ़्रीस्टाइल कुश्ती मे सुशील कुमार ने भारत को रविवार का चौथा स्वर्ण पदक दिलाया.अब तक भारत कुल 29 स्वर्ण जीत चुका है.
शुक्रवार सुबह तीरंदाज़ दीपिका कुमारी ने सीधे स्वर्ण पदक पर निशाना साधकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता. जबकि राहुल बनर्जी पुरुष तीरंदाज़ी एकल रिकर्व के स्वर्ण पदक विजेता बने. इसी वर्ग में जयंत तालुकदार को कांस्य मिला है.
इस बीच पाकिस्तान ने रविवार को दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं. अज़हर हुसैन ने 55 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण जीता जबकि पाकिस्तानी पहलवान ईनाम मोहम्मद ने भारत के अनुज चौधरी को 84 किलोग्राम फ़्रीस्टाइल कुश्ती में हराकर स्वर्ण पदक जीता.
वहीं भारत ने निशानेबाज़ी में 25 मीटर सेंटर फ़ायर पिस्टल में भारत के हरप्रीत सिंह ने भी सातवें दिन एकल मुक़ाबले में स्वर्ण पदक हासिल किया. सिंगल ट्रैप फ़ाइनल प्रतियोगिता में मानवजीत सिंह संधू को कांस्य पदक मिला है.
<link type="page"><caption> सातवें दिन का ताज़ा हाल</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/sport/2010/10/101010_cwg_7thday_skj.shtml" platform="highweb"/></link>
तीरंदाज़ी में महिलाओं के एकल रिकर्व मुक़ाबले में दीपिका ने सेमीफ़ाइनल में मलेशियाई प्रतिदंद्वी को हराया.फ़ाइनल में दीपिका ने विलियमसन के मुक़ाबले कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए सटीक निशाने साधे और सोने का तमग़ा जीत लिया.
<link type="page"><caption> राष्ट्रमंडल खेलों पर विशेष</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/indepth/cwg_delhi2010.shtml" platform="highweb"/></link>
दूसरे सेमीफ़ाइनल में भारतीय तीरंदाज़ डोला बनर्जी पहुँचीं थीं मगर वह इंग्लैंड की एलिसन विलियमसन से हार गईं.मगर उन्होंने उसके बाद काँस्य पदक जीत लिया.
<link type="page"><caption> भारत को अब तक मिले पदक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/sport/2010/10/101005_cwg_indianmedal_va.shtml" platform="highweb"/></link>
उधर अखिल कुमार मॉरीशस के बॉक्सर से हार गए हैं.लुई जूली ने अखिल कुमार को हराया.
इस बीच साइक्लिंग के रोड मुक़ाबले भी हुए जिसकी वजह से दिल्ली के बीच का इलाक़ा बंद किया गया है. लोगों को कनॉट प्लेस, राजपथ और संसद भवन की तरफ़ जाने नहीं दिया गया. ऑस्ट्रेलिया ने रोड रेस में महिलाओं का स्वर्ण जीता.

























