चौथे दिन का स्कोरकार्ड

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ में पहले टेस्ट के पांचवे दिन का मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है.
चौथे दिन का खेल ख़त्म होने तक न्यूज़ीलैंड मज़बूत स्थिति में पहुँच चुका था.
भारत की पहली पारी के 487 के जवाब में न्यूज़ीलैंड ने 459 रन बनाए. अपनी दूसरी पारी में भारत ने महज़ 82 रनों पर छह विकेट गंवा दिए थे.
अपना पहला मैच खेल रहे केन विलियमसन ने भारतीय गेंदबाज़ों का डट कर मुक़ाबला किया.
पहली पारी के आधार पर 28 रनों की बढ़त के साथ अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही.
<link type="page"><caption> क्लिक करें पहले टेस्ट का स्कोर देखिए</caption><url href="http://news.bbc.co.uk/sport1/shared/fds/hi/statistics/cricket/scorecards/2010/11/86187/html/scorecard.stm" platform="highweb"/></link>
अहमदाबाद टेस्ट में सचिन अपने करियर का 50वां शतक बनाने से चूक गए.
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ में जीत हासिल करने और आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन स्थान बरकरार रखने के बाद टीम के हौसले बुलंद हैं.
इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि भारत ने अपने आख़िरी छह टेस्ट मैचों में से पाँच में जीत हासिल की है. जबकि न्यूज़ीलैंड की टीम वनडे सिरीज़ में बांग्लादेश के हाथों 4-0 से पिटकर भारत आई है.
हालांकि इस टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर शतकों का अर्धशतक लगाने से चूक गए.
भारतीय टीम
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, प्रज्ञान ओझा और एस श्रीसंत.
न्यूज़ीलैंड टीम
डेनियल वेटोरी (कप्तान), ब्रैंडन मैकुलम, टिम मैकेन्टोश, ब्रैडली जॉन वाटलिंग, रॉस टेलर, जेसी राइडर, केन विलियम्सन, गैरेथ हॉपकिंस, जीतन पटेल, हामिश बेनेट और क्रिस मार्टिन.

























