पहले टेस्ट का स्कोर

भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम बैकफ़ुट है.
भारत की पहली पारी सिर्फ़ 136 रन पर सिमट गई है. जवाब में दक्षिण अफ़्रीका की टीम ने अपनी पहली पारी चार विकेट पर 620 रन बनाकर घोषित कर दी.
इस तरह पहली पारी के आधार पर उसे 484 रनों की बढ़त हासिल हुई है.
पहले दिन का खेल बारिश के कारण काफ़ी प्रभावित हुआ था. दक्षिण अफ़्रीका ने टॉस जीतकर भारत से पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए कहा था.
<link type="page"><caption> मैच का स्कोरकार्ड</caption><url href="http://news.bbc.co.uk/sport/hi/english/static/cricket/statistics/scorecards/2010/12/86164/html/scorecard.stm" platform="highweb"/></link>
घायल होने के कारण ज़हीर खान मैच में नहीं खेल रहे हैं जबकि जयदेव उनाडकट को अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौक़ा मिला है.
इस सिरीज़ से ये भी तय होगा कि भारतीय टीम नंबर वन के स्थान पर बरकरार रहती है या नहीं.
इस समय आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम नंबर एक पर है और दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ़्रीका है.

























