
क्या है बीबीसी का ट्विटर माड्यूल?
यह बीबीसी का एक प्रयोग है जिसके ज़रिए हम आपको झलक दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले लोग लंदन ओलंपिक के बारे में क्या कुछ कह रहे हैं.
इसके लिए लोगों को किस तरह चुना गया है?
हमने दुनिया भर की खेलों से जुड़ी अहम शख़्सयितों के ट्विटर खातों को इसमें शामिल किया है, इसमें एथलीटों, ओलंपिक से जुड़े संगठनों, स्पोर्ट्स रिपोर्टरों और विशेषज्ञों के खाते हैं, ये लोग लगातार अपने विचार ट्विटर के ज़रिए व्यक्त करते रहते हैं. बीबीसी को उम्मीद है कि उनके विचारों को पढ़ने से आपको खेलों को गहराई से समझने में मदद मिलेगी.
आप अपने पन्ने पर क्या जानकारियाँ दे रहे हैं?
ट्विट चार श्रेणियों में बाँटे गए हैं.
ताज़ा तरीन ट्विट: इस श्रेणी में आप हमारे पहले से चुने हुए खातों के कम से कम 10 ताज़ा ट्विट्स देख सकते हैं.
ट्रेंड्स: इस श्रेणी से आपको पता चलता है कि हमारे चुने हुए लोग पिछले 24 घंटों में किस विषय पर सबसे अधिक चर्चा कर रहे हैं.
मोस्ट शेयर्ड यूआरएल्स: इससे आपको पता चलेगा किस वेबपेज को लोग सबसे अधिक शेयर कर रहे हैं यानी किन वेबपेजों में लोगों की दिलचस्पी अधिक है.
और मोस्ट एक्टिव यूज़र्स: इससे आपको पता चल सकेगा कि कौन लोग हैं जो पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक सक्रियता से अपनी टिप्पणियाँ ट्विटर पर पोस्ट कर रहे हैं.
ट्विटर माड्यूल ओलंपिक से जुड़ी हमारी ख़बरों के पन्ने और क्लिक करें ओलंपिक स्पेशल पेज पर भी उपलब्ध हैं.
क्या ट्विट्स को मॉडरेट किया जा रहा है?
सभी ट्विट्स को छपने के बाद देखा जाएगा और ज़रूरत पड़ने पर उनका संपादन किया जा सकता है. इस संपादन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई हमारे नियमों और शर्तों को न तो़ड़ रहा हो, हमारे नियम और शर्तें (Link to House rule page), अगर आपको लगता है कि कोई नियम तो़ड़ रहा है तो मॉडरेटर को सतर्क करने के लिए शिकायत के पन्ने पर जाएँ.
यह पन्ना कब तक एक्टिव रहेगा?
12 अगस्त 2012 तक.








