मिशेल जॉनसन बने क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर

इमेज स्रोत, PA
ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ मिशेल जॉनसन को आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर घोषित किया गया है. उन्हें सर गैरी सोबर्स ट्रॉफ़ी से सम्मानित किया गया.
जॉनसन ने 26 अगस्त 2013 से 17 सितंबर 2014 की अवधि में टेस्ट मैचों में 15.23 की औसत से 59 विकेट हासिल किए.
उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले साल दिसंबर में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ एडिलेड में 40 रन देकर सात विकेट रहा.
जॉनसन दो बार यह ट्राफ़ी जीतने वाले दूसरे आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं. उनसे पहले रिकी पॉंन्टिंग को यह ट्रॉफ़ी दो बार (2006 और 2007) दी गई थी.
साल 2004 में शुरू हुई यह ट्रॉफ़ी जॉनसन को इससे पहले 2009 में मिली थी.
'गौरवान्वित'

इमेज स्रोत, PTI
पुरस्कार जीतने के बाद जॉनसन ने कहा, "इस खेल के कुछ महान खिलाड़ियों ने यह पुरस्कार जीता है और यह बहुत ख़ास सम्मान है".
उन्होंने कहा, "यह ऐसी चीज़ है जिसे करियर ख़त्म होने के बाद याद करने पर मैं गौरवान्वित महसूस करूंगा."
इसके अलावा, इंग्लैंड की विकेटकीपर बल्लेबाज़ सारा टेलर को आईसीसी वीमन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड मिला.
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर एरोन फ़िंच को आईसीसी टी-20 बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड दिया गया.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>

























