दूसरे टेस्ट पर ऑस्ट्रेलिया ने कसा शिकंजा

डेविड वॉर्नर
प्रकाशित

एशेज़ सिरीज़ के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ ऑस्ट्रेलिया बेहद मज़बूत स्थिति में है.

लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 108 रन बना लिए हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 566 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड की टीम 302 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी.

अब ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 362 रनों की हो गई है.

डेविड वॉर्नर 60 और क्रिस रोजर्स 44 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं.

इंग्लैंड की पारी

डेविड लिथ

इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 312 रनों पर सिमट गई.

इंग्लैंड की ओर से एलिस्टर कुक ने 96 और स्टोक्स ने 87 रन बनाए.

पहली पारी के आधार पर 254 रनों की लीड लेने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को फ़ॉलो-ऑन के लिए नहीं कहा.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेज़लवुड और मिचेल जॉनसन ने तीन-तीन विकेट लिए.

सिरीज़ का पहला टेस्ट कार्डिफ़ में खेला गया गया था जिसे इंग्लैंड ने 169 रनों से जीता था.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <bold><link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link></bold> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> <bold>फ़ेसबु</bold>क</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <bold><link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link></bold>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)