दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत की हार

इमेज स्रोत, Reuters
ज़िंबाब्वे ने भारत को दूसरे टी-20 मैच में 10 रन से हरा दिया है.
भारत के सामने 20 ओवर में 146 रन का लक्ष्य था. लेकिन भारतीय टीम 9 विकेट पर सिर्फ़ 135 रन ही बना सकी. दो टी-20 मैचों की सिरीज़ 1-1 से बराबर रही.
भारत के लिए रॉबिन उथप्पा ने सबसे ज़्यादा 42 रन बनाए, उन्हें विलियम्स ने आउट किया.
स्टुअर्ट बिन्नी ने 24 और संजू सैमसन ने 19 रन बनाए. जबकि अक्षर पटेल और मुरली विजय ने 13-13 रन बनाए.
ज़िंबाब्वे के लिए क्रेमर ने सबसे ज़्यादा तीन विकेट लिए.
चिभाभा का बढ़िया प्रदर्शन

इमेज स्रोत, AFP
इससे पहले ज़िंबाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विेकेट पर 145 रन बनाए.
ज़िंबाब्वे की ओर से चिभाभा ने सबसे ज़्यादा 67 रन बनाए. उन्होंने 51 गेंदों का सामना किया.
उनके अलावा एच मसकाद्ज़ा ने 19 और विलियम्स ने 17 रन बनाए.
भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार और मोहित शर्मा ने दो-दो विकेट लिए. स्टुअर्ट बिन्नी, अक्षर पटेल, और संदीप शर्मा को एक-एक विकेट हासिल हुआ.

इमेज स्रोत, AFP
सिरीज़ बराबर
<link type="page"><caption> भारत-ज़िम्बाब्वे मैच का स्कोरकार्ड </caption><url href="http://www.bbc.co.uk/sport/cricket/scorecard/90149" platform="highweb"/></link>
हरारे में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारत ने ज़िंबाब्वे को हराकर दो टी-20 मैचों की सिरीज़ में 1-0 से बढ़त ली थी.
भारत ने ज़िंबाब्वे से तीन वनडे मैचों की सिरीज़ 3-0 से जीती थी.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>



























