'गांधी-मंडेला सिरीज़ में ऐसा बर्ताव?'

प्रकाशित

कटक में खेले गए ट्वेंटी-20 क्रिकेट मैच में दर्शकों द्वारा मैदान में बोतलें फेंके जाने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया. दर्शक भारत के खराब प्रदर्शन से नाराज़ थे क्योंकि भारत की टीम 17.2 ओवर में केवल 92 रनों पर सिमट गई थी.

ट्विटर पर पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने लिखा, "कटक में बहुत ही खराब दृश्य देखने को मिले. भारत में बहुत सारे क्रिकेट मैदान हैं. लोगों की सज़ा यही होनी चाहिए कि कुछ सालों तक कटक में अंतरराष्ट्रीय मैच न होने दिए जाएँ. कटक में टी-20 विश्व कप का कोई भी मैच न हो."

युवराज सिंह ने लिखा है, "शर्मनाक. जब हम जीतते हैं तो सब अच्छा पर जब हारते हैं तो क्या ऐसा बर्ताव करते हैं ? खिलाड़ियों और खेल के प्रति कुछ तो सम्मान दिखाएँ."

पत्रकार शेखर गुप्ता ने ट्वीट किया कि ब्रिटिश हुड़दंग करने वाले गाँवों पर सामूहिक जुर्माना लगाते थे.कटक पर पाँच साल का बैन होना चाहिए.

वहीं @NADEEM7863 हैंडल से एक यूज़र ने ट्विट किया है, "लोगों को शर्म आनी चाहिए, मैच देखने का ये कौन सा तरीका है."

जबकि तनवी शर्मा ने @tanvisharma211 हैंडल से लिखा है, "और कुछ हो न हो, ये बात तो साफ़ है कि कुछ भारतीय दर्शकों ने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से कुछ नहीं सीखा."

‏@sagarcasm लिखते हैं, "15 अगस्त को भारत माता की जय चिल्लाना बेमानी है अगर आप दुनिया के सामने इस तरह का बर्ताव करोगे."

वहीं रवींद्र जडेजा के पैरडी अकाउंट से ट्वीट करने वाले ‏@SirJadeja ने अपनी बात कुछ यूँ रखी, "क्या विरोधाभास है कि सिरीज़ का नाम गांधी-मंडेला के नाम पर रखा गया है जो शांति के लिए जाने जाते हैं."

भारत के बाहर भी कई लोगों ने भारतीय दर्शकों के बर्ताव की आलोचना की है.

@IamTeamIK ने लिखा-@ICCIndia के लिए शर्मनाक दिन. दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों की ओर से.#GrowUpIndia#IndvsSA

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>