भारतीय स्टार सतनाम की 10 दिलचस्प बातें

    • Author, राखी शर्मा
    • पदनाम, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित
  • पढ़ने का समय: 1 मिनट

पंजाब के सतनाम सिंह भांबरा एनबीए में शामिल होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं. सतनाम महज़ 19 साल के हैं. इस साल उन्हें एनबीए की टीम 'डलास मैवरिक्स' ने ड्रॉफ्ट से चुना.

सतनाम सिंह से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें-

1. 7 फुट 2 इंच लम्बे सतनाम का निक नेम 'छोटू' है.

2. सतनाम 20 नंबर का जूता पहनते हैं.

3. मज़बूत क़द काठी के होने के बावजूद सतनाम बचपन में काफ़ी शर्मीले थे.

4. सतनाम को पंजाबी गानों का शौक़ है.

5. 90 के दशक की फ़िल्मों के दीवाने हैं सतनाम.

6. अक्षय कुमार हैं इनके पसंदीदा अभिनेता.

7. मौका मिला तो पूर्व अमेरिकी खिलाड़ी माइकल जॉर्डन को पंजाबी में सिखाएंगे 'गंदी बात'.

8. सुंदर और लम्बी लड़की से शादी करना चाहते हैं.

9. एनबीए के प्रमुख मुकाबलों में खेलना है लक्ष्य.

10. रिटायर होने के बाद परिवार के साथ खेतों में काम करना चाहते हैं सतनाम.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और<link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)