उफ्फ़...क्या तस्वीरे हैं

कीट-पतंगे
प्रकाशित

इन तमाम तस्वीरों के मालिक इंडोनेशिया के मोहम्मद रोयम हैं जो क्लोज़-अप तस्वीरें खींचने में माहिर हैं.

कीट-पतंगे

रोयम की उम्र है 28 साल और फोटोग्राफी उनका शौक हैं. आपको जानकर हैरानी होगी उनका ये शौक सिर्फ तीन साल पुराना है.

कीट-पतंगे

रोयम की तस्वीरों में मेढ़कों की भरमार है. शायद उन्हें मेढ़क पसंद हैं.

कीट-पतंगे
इमेज कैप्शन, कैमरे पर कब्ज़ा

रोयम ने बीबीसी को बताया, ''मैं कीट-पंतगों का पीछा करता हूं ताकि उनके हावभाव को हूबहू कैमरे में कैद कर सकूं.''

कीट-पतंगे

कीट-पंतगों की इतनी महीन तस्वीरें लेना आसान नहीं है.

रोयम कहते हैं, ''किसी किसी दिन पूरा दिन निकल जाता है और एक भी तस्वीर हाथ नहीं लगती. कभी कभी ऐसा भी होता है कि दर्जनों तस्वीरों में से कोई एक बेहतर तस्वीर निकल पाती है.''

लेकिन इतनी उम्दा फोटोग्राफी सीखी कैसे, रोयम कहते हैं, ''मैंने पहले ख़ुद से करना सीखा. बाद में एक टीचर से फीडबैक लेना शुरू किया.''

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)