सैमसंग ने ऐपल से एक कानूनी लड़ाई जीती

इमेज स्रोत, Reuters
प्रकाशित
नेदरलैंड में एक अदालत ने अमरीका की कंपनी ऐपल को आदेश दिया है कि वो अपनी प्रतिद्वंदी सैमसंग को हर्जाना अदा करे.
अदालत ने कहा कि ऐपल ने सैमसंग के एक पेटेंट का उल्लंघन किया है.
ये पेटेंट फोन और निजी कंप्यूटर को इंटरनेट से जोड़ने को लेकर है.
अदालत ने हर्जाने की रक़म नहीं बताई लेकिन उसके मुताबिक वो इस बात पर आधारित होगी की नेदरलैंड में आईफोन और आईपैड की कितनी बिक्री हुई.
कानूनी जंग
दोनो कंपनियाँ कई देशों में कानूनी लड़ाइयाँ लड़ रही हैं.
उधर सैमसंग ने बीबीसी को भेजे एक वक्तव्य में कहा, “सैमसंग अदालत के फैसले का स्वागत करती है."
बयान में ये भी कहा गया है कि इससे दोबारा पुष्ठि होती है कि ऐपल ने सैमसंग की तकनीकी नवीनताओं का मुफ्त इस्तेमाल किया है.
सैमसंग ने आगे कहा कि वो फैसले के अनुसार ऐपल से समुचित हर्जाना मांगेगी.

























