कौन बनीं इस साल की बेहतरीन मॉडल

गिगी हदीद को साल 2016 का बेहतरीन मॉडल चुना गया है.
मंगलवार की शाम लंदन में आयोजित 2016 फ़ैशन अवार्ड्स में उन्हें 'इंटरनेशनल मॉडल ऑफ़ द ईयर' चुना गया.
उन्होंने अपनी ही बहन बेला और अपनी सबसे क़रीबी दोस्त केंडल जेनर को हराकर ये अवार्ड जीता.
इस अवार्ड को स्वीकार करते समय 21 साल की गिगी हदीद ने कहा, ''मैं जानती हूं कि मैं सोशल मीडिया की पीढ़ी से हूं और इसके लिए मैं ख़ुद को ख़ुश्नसीब समझती हूं.''
उन्होंने आगे कहा, ''लेकिन फ़ैशन इंडस्ट्री मेरा परिवार है और आप सभी के लिए ही मैं यहां हूं.''
गिगी हदीद लॉस एंजेल्स के रियल स्टेट कारोबारी मोहम्मद हदीद और पूर्व मॉडल योलान्डा हदीद की बेटी हैं और उनकी बहन बेला भी एक टॉप मॉडल हैं.

इमेज स्रोत, AFP/Getty Images
उनकी मां योलान्डा हदीद 'रियल हाउसवाइफ़्स ऑफ़ बेवरली हिल्स' नाम के एक रियलिटी टीवी शो में आती हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)























