सेवेंटी एमएम

शाहरुख़ खान
इमेज कैप्शन, रा वन में सुपर स्टार शाहरुख़ खान बने हैं एक सुपर हीरो.
    • Author, दीप्ति कार्की
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
  • प्रकाशित
  • पढ़ने का समय: 1 मिनट

हिंदी सिनेमा जगत के बादशाह कहलाने वाले शाहरुख़ खान अपनी आने वाली फिल्म रा. वन में एक सुपर हीरो के किरदार में हैं.

यूं तो ये फिल्म अक्तूबर में रिलीज़ की जायेगी लेकिन अभी से अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं शाहरुख़.

शाहरुख़ कहते हैं कि इस फिल्म की कहानी अपने आप में अदभुत है. उनका कहना है कि दुनिया में कहीं भी ठोस बिजिली जैसी कोई चीज़ नहीं है. लेकिन इस फिल्म में उन्होंने यही दिखने की कोशिश है.

फिल्म में शाहरुख़ के किरदार का नाम है जीवन. जो ठोस बिजिली से बना है. शाहरुख़ कहते हैं कि जीवन बैटमैन और सुपरमैन की तरह उड़ सकता है, करतब कर सकता है और साथ ही मुसीबत में पड़े लोगों को बचा सकता है.

गेम
इमेज कैप्शन, गेम का निर्देशन किया है अभिनय देओ ने और ये उनकी पहली फिल्म है.

शाहरुख कहते हैं कि उनके दोस्तों ने फिल्म का प्रोमो देखा है और सबको ये पसंद आ रहा है.

सेवेंटी एमएम में आप सुन सकते हैं इस हफ्ते रिलीज़ हुई फिल्मों के बारे में भी. इस हफ्ते अभिषेक बच्चन की गेम और रितेश देशमुख की फालतू रीलीज़ हुई है.

अगर बात करें गेम की तो इसका निर्देशन किया है अभिनय देओ ने. ये अभिनय की पहली फिल्म है. दर्शकों की तरफ से फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है. वहीं फिल्म समीक्षक नम्रता जोशी को ये फिल्म बिलकुल नहीं भाई.

फिल्म से जुड़े कलाकारों की प्रतिक्रिया भी आप सुन सकते हैं सेवेंटी एमएम में.