'न साझेदारी छोड़ूंगी, न अमरीका जाऊंगी'

इमेज स्रोत, Getty
नेस वाडिया के ख़िलाफ़ बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराने वाली अभिनेत्री प्रीति ज़िटा ने मीडिया में चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वो आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब में अपनी हिस्सेदारी नहीं छोड़ रही हैं.
साथ ही प्रीति ने यह भी साफ़ किया कि उनका इरादा अमरीका में बसने का भी नहीं है.
प्रीति ने ट्विटर पर लिखा है, "कथित सूत्रों के हवाले से कुछ भी कहा जा रहा है. भारत में और बहुत सारे अहम मुद्दे हैं, जिन पर ख़बरें बन सकती हैं. मैं उन सब लोगों को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया है. मीडिया में अटकलबाज़ी पर मैं हैरान हूं. न तो मैं अपनी हिस्सेदारी बेच रही हूं, न अमरीका में बसने की तैयारी कर रही हूं."
प्रीति ने उद्योगपति और अपने पूर्व मित्र नेस वाडिया के ख़िलाफ़ वानखेड़े स्टेडियम में बदसलूकी करने का मामला दर्ज कराया था.
जुम्मे के दिन सलमान का गाना
सलमान ख़ान की फ़िल्म 'किक' के ट्रेलर आते ही इस फिल्म के 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने की बातें इंडस्ट्री में होने लगी हैं.
इस ईद पर रिलीज़ होने वाली सलमान ख़ान की इस फ़िल्म का पहला गाना आने वाले जुमे यानी शुक्रवार को बड़े ज़ोर-शोर से लांच किया जाएगा. फ़िल्म के गाने के बोल हैं- ‘जुमे की रात’.

इमेज स्रोत, hoture
साजिद नाडियाडवाला की बनाई फ़िल्म 'किक' के इस गाने को आने वाले रमज़ान के महीने से पहले रिलीज़ किया जा रहा है.
ब्राज़ील का नेमार और भारत में कुणाल
फ़ीफ़ा विश्व कप शुरू होते ही ट्विटर पर ब्राज़ील के मशहूर खिलाड़ी नेमार भी ट्रैंड करने लगे.

भारत में कई लोगों ने नेमार के चेहरे को एक्टर कुणाल खेमू जैसा बताया.
इन दोनों के बीच की समानताएं इतनी गिनाई जाने लगीं कि दोनों की तस्वीरों को एक साथ ट्विटर पर ट्रैंड होते देखा गया.
इससे अमिताभ बच्चन भी ख़ुद को दूर न रख पाए जिन्होंने नेमार की लुक की तुलना दक्षिण भारतीय कलाकार धनुष से की.
पर इन सभी तुलनाओं से कुणाल खेमू ख़ुश हैं कि उनके पसंदीदा खिलाड़ी के लुक को उनसे जोड़ा जा रहा है.
<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप ख़बरें पढ़ने और राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पन्ने पर भी आ सकते हैं और<link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>

























