करण जौहर बनेंगे पापा!

करण जौहर अपनी एक्टिंग को काफी गंभीरता से ले रहे हैं.
खबरों के मुताबिक फ़िल्म के निर्देशक विकास बहल ने करण जौहर को अप्रोच किया है अपनी अगली फ़िल्म के लिए.
इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे शाहिद कपूर और वो एक वेडिंग प्लानर की भूमिका निभा रहे हैं.
अगर करण जौहर इस फ़िल्म के लिए मान जाते हैं तो वो एक पिता की भूमिका निभाएंगे जिसके बेटे की वेडिंग प्लानिंग शाहिद कपूर करते हैं.
करण जौहर अनुराग कश्यप की फ़िल्म 'बॉम्बे वेलवेट' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया जिसमें उन्होंने नकारात्मक किरदार निभाया था.
कौन कर रहा है सलमान की जासूसी?
सलमान ख़ान की फ़िल्म 'किक' का ट्रेलर आ चूका है. विद्या बालन जो अपनी अगली फ़िल्म 'बॉबी जासूस' में जासूस बनी है, वो करेंगी सलमान ख़ान की आने वाली फ़िल्म पर जासूसी.

इमेज स्रोत, AFP
एक प्रमोशनल इवेंट पर वो सलमान ख़ान की फ़िल्म के बारे में एक अहम जानकारी सार्वजनिक करेंगी.
विद्या कहती हैं, "मैंने कसम खाई थी कि मैं सबके लिए बॉलीवुड के गपशप बटोरूंगी. इस बार मैं बहुत उत्सुक हूं सलमान की फ़िल्म की एक अफ़वाह को लेकर जो मीडिया के बीच छाई हुई है और मैं इसकी जांच पड़ताल करुंगी."
इसके साथ विद्या अपनी फ़िल्म और सलमान ख़ान की फ़िल्म 'किक' का प्रमोशन भी हो जाएगा. पर सलमान ख़ान इस इवेंट में मौजूद होंगे ये गुत्थी बनी हुई है.
कृति सैनॉन दिखेंगी अक्षय कुमार के साथ

इमेज स्रोत, Heropanti
'हीरोपंती' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कृति सैनॉन को उनकी अगली फ़िल्म मिल गई है.
कृति ने अपनी अगली फ़िल्म खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार के साथ साइन की है.
फ़िल्म का नाम है 'सिंह इज़ ब्लिंग' और इसके निर्देशक हैं फ़िल्म राउडी राठौड़ के निर्देशक प्रभु देवा.
इस फ़िल्म की शूटिंग नवंबर के महीने में शुरू होगी केप टाउन और अफ़्रीका के दूसरे शहरों में.
(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

























