सनी लियोनी ने कर दिया मजबूर: राखी

सनी लियोनी और राखी सावंत
    • Author, मधु पाल
    • पदनाम, मुंबई से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

राखी सावंत 'मजबूर' हैं अंग प्रदर्शन करने को.

और उन्हें इस 'धर्मसंकट' में डालने वाली हैं सनी लियोनी.

राखी ने ख़ुद ये बात कही बीबीसी को दिए इंटरव्यू में.

इस शुक्रवार को रिलीज़ हुई अपनी फ़िल्म 'मुंबई कैन डांस साला' के बारे में बात करते-करते राखी का ये 'दर्द' छलक आया.

'मजबूरी'

उन्होंने कहा, "मुझे किस करना होगा तो करूंगी. एक्सपोज़ करना पड़ेगा तो भरपूर करूंगी. आजकल यही चलता है. लोगों को वही पसंद है जो सनी लियोनी करती हैं."

राखी बात बढ़ाते हुए कहती हैं, "हमें अपनी लक्ष्मण रेखा पार करनी पड़ती हैं. मैं अंग प्रदर्शन नहीं करूंगी तो किसी और को फ़िल्म मिल जाएगी. इसलिए मैं मजबूर हूं."

राखी मानती हैं कि हमेशा विवादों में घिरे रहने की वजह से उनकी ज़िंदगी नकारात्मक हो गई है.

वह कहती हैं, "लोगों ने मुझे निगेटिव बना दिया. अब मुझे भी अपनी शक्ल बुरी लगने लगी है. इन सब विवादों की वजह से मुझे नहीं लगता कि कोई लड़का मुझसे शादी को तैयार होगा. लेकिन मुझे इसका ग़म नहीं."

'संघर्ष'

राखी सावंत मानती हैं कि फ़िल्मी परिवार से ना होने की वजह से उन्हें अपनी जगह बनाने में ख़ासी दिक़्कतें पेश आईं.

राखी सावंत

उन्होंने कहा, "मैं अमिताभ बच्चन या शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी तो हूं नहीं कि मेरे लिए सब आसान हो."

पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुकी राखी सावंत फिर से राजनीति के मैदान में जाने को तैयार हैं.

लेकिन साथ ही वह कहती हैं, "रोज़ी रोटी कमाने के लिए फ़िल्मों में वापस आना पड़ा."

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> आप यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>