बॉलीवुड का 'बहुरुपिया' चला गया..

प्रकाशित

बॉलीवुड अभिनेता अशरफ़ुल हक़ का निधन हो गया है. वे 45 साल के थे और बीमार थे.

उन्होंने 'फुकरे' और 'ट्रैफ़िक सिग्नल' जैसी फिल्मों में संवेदनशील अभिनय किया था.

असम के गोपालपाड़ा के रहने वाले अशरफ़ुल हक़ ने दिल्ली के एनएसडी से अभिनय में ग्रेजुएशन किया था.

उनके दोस्त दौलत वैद ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि अशरफ़ुल हक़ पिछले तीन दिनों से वेंटिलेटर पर थे.

हक़ ने अपना करियर थियेटर से शुरू किया था. बॉलीवुड में किस्मत आज़माने से पहले वे रामगोपाल बजाज जैसे मशहूर नाटककारों के साथ काम कर चुके हैं.

श्रीराम डॉल्टन का 'द लॉस्ट बहुरुपिया' (2013) उनका आखिरी चर्चित काम था. इस फिल्म ने नेशनल अवार्ड जीता था.

दीवार, पान सिंह तोमर, ब्लैक फ्राइडे, डेली बेली और कंपनी में भी उन्होंने अभिनय किया था.

<bold>(यदि आप बीबीसी हिन्दी का <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें. सोशल मीडिया जैसे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी आप हमें फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>