एक्शन मुझे बहुत पसंद है: फ़रहान

फरहान
    • Author, श्वेता पांडेय
    • पदनाम, मुंबई से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

बॉलीवुड अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक फ़रहान अख़्तर को एक्शन बहुत पसंद है. उन्होंने कहा कि आने वाली फिल्म ‘वज़ीर’ में गए स्टंट सीन्स का उन्होंने खूब लुत्फ़ उठाया है.

इस 41 वर्षीय अभिनेता ने अपनी फिल्म ‘वज़ीर’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा, "मैंने एक्शन फिल्मों का निर्देशन किया है, लेकिन कभी अभिनय नहीं किया. इस फिल्म (वज़ीर) में एक्शन टीम काफी अच्छी है. यह मेरी पहली फिल्म होगी, जिसमें मैंने एक्शन सीन्स किए हैं."

ज़ोया को घूंसा

फरहान और ज़ोया

उन्होंने आगे कहा, "मैं फिल्मी बच्चा था. बचपन में मैं अपनी खिलौने वाली बंदूक लेकर यहां-वहां घूमा करता था और उसके ट्रिगर को दबाकर गोलियां चलाता था. इसी तरह से खेलते हुए, एक दिन गलती से ज़ोया को भी एक घूंसा मार दिया था."

फिल्म में अमिताभ लकवाग्रस्त शतरंज खिलाड़ी और फ़रहान पुलिस अफ़सर का किरदार निभा रहे हैं.

इनके अलावा फिल्म में अदिति राव हैदरी और नील नितिन मुकेश भी अहम किरदार निभा रहे हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>