आज निकलेगी शाहिद की बारात

इमेज स्रोत, Getty
अभिनेता शाहिद कपूर की 7 जुलाई को दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी होगी.
शाहिद की उम्र 34 साल है जबकि मीरा 21 साल की हैं.
शाहिद की शादी का कार्ड डिज़ाइनर रवीश कपूर ने तैयार किया है. उनका कहना है कि शाहिद ने कार्ड में छोटी से छोटी बात पर ख़ुद ध्यान दिया.
रवीश ने बताया कि शाहिद रंगों को लेकर ख़ास ध्यान रखते हैं, ऑफ़ व्हाइट और टर्कोईज़ रंग से लेकर मोर की छाप और कार्ड के फ़ॉंन्ट्स तक शाहिद ने ख़ुद पसंद किए.
शादी के कार्ड की पैकेजिंग चाय के बॉक्स की तरह है, क्योंकि शाहिद के पिता पंकज कपूर को चाय का बहुत शौक़ है.
'500 मेहमानों को न्योता'
शादी और रिसेप्शन के कार्ड अलग हैं लेकिन दूसरे कार्ड के बारे में रवीश ने कुछ नहीं बताया.

इमेज स्रोत, twitter
शिल्पा शेट्टी और ऋतिक रोशन जैसे अभिनेताओं की शादी के कार्ड बनाने वाले रवीश का कहना है कि शाहिद की शादी के रिसेप्शन में 500 मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है.
शादी के कुछ दिनों बाद रिसेप्शन रखा जाएगा. शाहिद की मां सुप्रिया पाठक ने कहा कि शादी को लेकर वो बहुत उत्साहित हैं.
शाहिद और मीरा का रिसेप्शन मुंबई में रखा जाएगा, जिसमें बॉलीवुड के सितारे शामिल होंगे.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>

























