रणबीर अब फूंक फूंक कर रख रहे हैं क़दम

रणबीर कपूर
प्रकाशित

कहते हैं दूध का जला छाछ भी फूंक फूंक कर पीता है और लगातार फ़्लॉप फ़िल्मों से परेशान अभिनेता रणबीर कपूर भी अब इस डगर पर चल पड़े हैं.

'बेशरम', 'रॉय' और 'बांबे वेलवेट' की असफलता ने अब रणबीर को फ़िल्मों के मामले में चूज़ी होने पर मजबूर कर दिया है.

मुंबई के अख़बार मिड डे में छपी ख़बर के मुताबिक़ रणबीर ने इस साल किसी भी नई फ़िल्म को साइन नहीं करने का फ़ैसला किया है.

रणबीर से जुड़े क़रीबी सूत्र ने बताया, "रणबीर का पूरा ध्यान फ़िलहाल अपनी आने वाली फ़िल्मों पर है जिनमें से एक है इमतियाज़ अली के निर्देशन में बन रही 'तमाशा' और दूसरी रणबीर की बतौर निर्माता पहली फ़िल्म 'जग्गा जासूस'."

इन जो फ़िल्मों के अलावा रणबीर ने किसी भी और फ़िल्म को साइन नहीं किया है और वो कुछ समय का ब्रेक लेकर देखना चाहते हैं कि आख़िर उनकी फ़िल्मों के साथ क्या ग़लत हो रहा है.

वैसे रणबीर के प्रशंसको को निराश होने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि तमाशा इस साल नवंबर में रीलीज़ के लिए तैयार हो रही है और फिर कटरीना के साथ बन रही जग्गा जासूस भी साल 2016 में पर्दे पर आ जाएगी ऐसे में रणबीर की कमी उनके प्रशंसको को खलेगी नहीं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)