15 अगस्त पर 'सैल्यूट सेल्फ़ी' का ट्रेंड

प्रकाशित

भारत अपनी आज़ादी की 68वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है और इस अवसर पर ट्विटर पर सैल्यूट सेल्फ़ी का ट्रेंड ज़ोर पकड़ गया है.

फ़िल्मी दुनिया से लेकर खेल जगत के महारथी भी एक दूसरे की देखा देखी, अपने अपने अंदाज़ में सैल्यूट सेल्फ़ी को पोस्ट कर रहे हैं.

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने देश की रक्षा में तैनात सिपाहियों को शुक्रिया कहते हुए अपनी तस्वीर साझा की है.

उन्होंने अपनी सेल्फ़ी के साथ लिखा, ''देश के सिपाहियों को और उनके बलिदान को सलाम, जिनकी वजह से हम अपने देश में सुरक्षित हैं.''

प्रियंका चोपड़ा के पिता इंडियन आर्मी से थे और उन्होंने भी भारतीय सैन्य दल के प्रति अपने भाव व्यक्त करते हुए लिखा, ''भारतीय सैन्य दल के प्रति …आदर, गर्व, कृतज्ञता.''

सैल्यूट सेल्फ़ी पोस्ट करने में सबसे पहले रहे शाहरुख़ ख़ान. उन्होंने भी भारतीय सिपाहियों के प्रति अपनी कृतज्ञता जताई और लिखा,''सरहद पर खड़े सिपाहियों को सलाम, जो देश और देशवासियों की रक्षा के लिए अपनी ज़िंदगी की भी परवाह नहीं करते.''

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यूनिफार्म में अपनी सेल्फ़ी शेयर की है.

वहीं क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग और साइना नेहवाल ने लोगों से अपनी अपनी सेल्यूट सेल्फ़ी पोस्ट करने की अपील भी की.

टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा ने देश की रक्षा करने के लिए सरहद पर तैनात सिपाहियों को शुक्रिया कहा है. वे अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ''हमें सुरक्षित रखने के लिए भारतीय सैन्य दल जो बलिदान देता है, उसका शुक्रिया.''

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें फ़ेसबुक और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>