आईपीएल फिक्सिंग: आईपीएस संपत कुमार निलंबित

श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंडीला
    • Author, इमरान क़ुरैशी
    • पदनाम, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

तमिलनाडु सरकार ने बीते साल आईपीएल मैचों के दौरान मैच फ़िक्सिंग की पड़ताल के लिए सुप्रीम कोर्ट की समिति के सामने बयान दर्ज कराने वाले आईपीएस अधिकारी संपत कुमार को 'कदाचार' के आधार पर निलंबित कर दिया है.

<bold><link type="page"><caption> मैच फिक्सिंग की दास्ताँ; कब, क्या हुआ...</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/sport/2013/05/130516_fixing_timeline_vk.shtml" platform="highweb"/></link></bold>

अपना नाम ज़ाहिर नहीं करने की शर्त पर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

आईपीएल मैचों में फ़िक्सिंग की पड़ताल करने वाली जस्टिस मुदगल समिति ने अपनी रिपोर्ट कुछ हफ़्तों पहले ही सुप्रीम कोर्ट को सौंपी है.

क्या आईपीएस अधिकारी संपत कुमार को जस्टिस मुदगल समिति के समक्ष बयान देने की वजह से निलंबित किया गया है, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस सवाल का जबाव 'ना' में दिया.

संपत कुमार त्रिची में पुलिस अधीक्षक (रेलमार्ग) के पद पर तैनात थे.

आईपीएस अधिकारी संपत कुमार आईपीएल मैचों में सट्टेबाज़ी की जांच में शामिल थे और उस वक़्त विवादों में आ गए थे जब हिरासत में लिए गए एक सटोरिये ने उनके ही ख़िलाफ़ कुछ आरोप लगा दिए थे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>