न्यूज़ अलर्ट: चुनाव प्रचार का आख़िरी दिन

मोदी, उद्धव ठाकरे, राहुल गांधी, शरद पवार
प्रकाशित

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को प्रचार का आख़िरी दिन है.

महाराष्ट्र और हरियाणा में 15 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और सभी राजनीतिक दल ज़ोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं.

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं जबकि महाराष्ट्र में 288 सीटें हैं.

हुदहुद का असर

हुदहुद का असर

चक्रवाती तूफ़ान हुदहुद की वजह से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है.

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है.

ओडिशा के कई इलाकों में बाढ़ की आशंका है.

पिस्टोरियस को सज़ा

दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी ऑस्कर पिस्टोरियस

अपनी गर्लफ़्रेंड की ग़ैर इरादतन हत्या के दोषी पाए गए दक्षिण अफ़्रीकी पैरालंपिक एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को सोमवार को सज़ा सुनाई जाएगी.

पिस्टोरियस को 15 साल तक जेल में बिताने पड़ सकते हैं. दोषी पाए जाने के बाद जज ने उन्हें ज़मानत पर रहने की छूट दे दी थी.

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

सोमवार को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा होगी.

ये पुरस्कार द रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ़ साइंसेज़ देती है.

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पन्ने पर भी आ सकते हैं और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>