योजना आयोग होगा नीति आयोग

योजना आयोग की वेबसाइट का पहला पन्ना
प्रकाशित

योजना आयोग को अब नीति आयोग के नाम से जाना जाएगा. योजना आयोग की स्थापना 1950 में की गई थी.

योजना आयोग देश के विकास से संबंधित योजनाएं बनाने का काम करता था. आयोग अब तक 12 पंचवर्षीय योजनाएं बना चुका है. आयोग ने 2000 करोड़ रुपए से पहली पंचवर्षीय योजना 1951 में शुरू की थी.

इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते थे. इसके उपाध्यक्ष की नियुक्ति सरकार करती थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 15 अगस्त को लालकिले से दिए गए अपने भाषण में योजना आयोग को अप्रासंगिक बताते हुए उसकी जगह नई संस्था बनाने की घोषणा की थी.

कांग्रेस का एतराज़

नरेद्र मोदी, प्रधानमंत्री, भारत

अभी तीन हफ़्ते पहले ही प्रधानमंत्री ने एक बैठक बुलाकर इस विषय पर देश भर के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित इलाकों के प्रशासकों से उनकी राय ली थी.

इस दौरान कुछ कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस पर अपना एतराज़ भी जताया था. कांग्रेस के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में सरकार चला रही तृणमूल कांग्रेस ने भी इस पर आपत्ति जताई है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>