रानाघाट केस का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार: पुलिस

पश्चिम बंगाल रेप
    • Author, अमिताभ भट्टासाली
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, कोलकाता
  • प्रकाशित

पश्चिम बंगाल पुलिस के मुताबिक, रानाघाट में बुज़ुर्ग नन से हुए बलात्कार के केस में मुख्य अभियुक्त को कोलकाता में गिरफ्तार कर लिया गया है.

क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट यानी सीआईडी 14 मार्च को हुई इस घटना की जांच कर रहा था.

साआईडी का कहना है कि गुरुवार को देर रात मिलन सरकार और अहिदुल इस्लाम उर्फ बाबू को सियालदाह स्टेशन से पकड़ा गया.

माना जा रहा है कि मिलन सरकार ने ही कथित तौर पर इस पूरे हमले की योजना बनाई थी.

दोनों बागलादेशी नागरिक

पश्चिम बंगाल रेप

सीआईडी के मुताबिक सरकार और इस्लाम दोनों ही बांगलादेशी नागरिक हैं और भाग कर बांगलादेश ही चले गए थे.

शुक्रवार को दोनों की अदालत में पेशी होगी.

इससे पहले साआईडी ने एक व्यक्ति को मुंबई और बंगाल के बोन्गांव से पकड़ा था.

14 मार्च को पश्चिम बंगाल के नादिया ज़िले में एक कॉन्वेंट के अंदर सात लोगों के एक गैंग ने 70 साल की एक नन का बलात्कार किया था.

पीड़िता ने कथित तौर पर दूसरी नन के साथ कॉन्वेंट में हो रही लूटपाट को रोकने की कोशिश की थी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>