बिहार में नक्सलियों ने 32 गाड़ियां जलाईं

naxal attack
    • Author, मनीष शांडिल्य
    • पदनाम, पटना से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

नक्सलियों ने बिहार के गया ज़िले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 32 ट्रकों और ट्रैक्टरों को जला दिया है.

सीपीएम (माआवोदियों) ने दो दिवसीय बिहार-झारखंड बंद के दौरान इस घटना को रविवार रात को अंजाम दिया.

गया के पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बीबीसी को बताया कि घटना गया से लगभग 40 किलोमीटर दूर एनएच-दो पर हुई. कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है और इलाके में पुलिस आपरेशन जारी है.

मौत के विरोध में बंद

naxal attack

पुलिस-सीआरपीएफ के साथ हुई एक मुठभेड़ में 17 मई को एक महिला नक्सली सरिता उर्फ उर्मिला गंझू की मौत हो गई थी.

इसके विरोध में माआवोदियों ने 25 और 26 मई को दो दिवसीय बंद का ऐलान किया है.

naxal attack

सरिता उर्फ उर्मिला पर झारखंड सरकार ने 15 लाख का इनाम रखा था. वो बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी की सदस्य बतायी जाती हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>