"राम मंदिर बनवा देंगे...बस नेट स्पीड ठीक चले!"

साक्षी महाराज
प्रकाशित

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज के राम मंदिर से जुड़े बयान के बाद से ये मुद्दा ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है.

साक्षी महाराज ने कहा है कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर बना लिया जाएगा और यह मंदिर “भव्य” होगा.

उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर संतो का मुद्दा है, भाजपा का नहीं.

पढ़िए कुछ चुने हुए ट्विट.

अयोध्या

श्रीदेव <link type="page"><caption> कृष्णकुमार </caption><url href="https://twitter.com/sreedevkkumar" platform="highweb"/></link>पूछते हैं, “चलो ठीक है, अयोध्या में राम मंदिर बनने से भारत को क्या फायदा होगा? इससे हमारी अर्थव्यवस्था में कोई सुधार तो नहीं होगा.”

<link type="page"><caption> Atheist_Club</caption><url href="https://twitter.com/Atheist_Club " platform="highweb"/></link> नाम के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में कहा गया है, “राम, सीता के दुश्मन थे. राम का मंदिर बनना नारीत्व का अपमान है.”

<link type="page"><caption> मुज़म्मिल नाज़िर</caption><url href="https://twitter.com/muzumuziboyboy" platform="highweb"/></link> कहते हैं, “वाह साक्षी महाराज, अगले लोकसभा चुनावों के लिए बढ़िया रणनीति है.”

पारस गहलोत कहते हैं, “अगर बोलने भर से राम मंदिर बन जाता तो मैं भी अरब का शेख बन गया होता!”

मंदिर और विकास

अयोध्या

<link type="page"><caption> </caption><url href="https://twitter.com/Kelawalababa/status/603450203329310721" platform="highweb"/></link><link type="page"><caption> रजनीश सैनी</caption><url href="https://twitter.com/rajneesh_saini/status/603439188898250752" platform="highweb"/></link> को लगता है कि अयोध्या में विकास राम मंदिर से जुड़ा हुआ है. वो ट्वीट करते हैं, “अयोध्या में विकास होना उसी दिन से आरंभ होगा जब हम राम मंदिर बनाएंगे.”

<link type="page"><caption> केला वाला बाबाजी</caption><url href="https://twitter.com/Kelawalababa/status/603450203329310721" platform="highweb"/></link> नाम के ट्विटर हैंडल ने कहा है, “2019 का चुनाव 'विकास' नहीं अयोध्या के नाम पर होगा.”

<link type="page"><caption> Royal Blood</caption><url href="https://twitter.com/jbmahesani" platform="highweb"/></link> ट्विटर हैंडल ने लिखा है “एक बार बस मूड हो जाए इनका तो अयोध्या क्या मक्का-मदीना मे 'राम-मंदिर' बनवा देंगे...बस नेट स्पीड ठीक चले!”

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href=" https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>