पप्पू यादव के साथ गूगल हैंग आउट

मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव फिलहाल आरजेडी से निष्कासित हैं. आज पप्पू यादव बीबीसी स्टूडियो में आए हुए हैं. आप उनसे गूगल हैंग आउट के ज़रिए सवाल पूछ सकते हैं.
उनसे राजनीति में अपराधीकरण, जातिवाद और ऐसे ही कई और मुद्दों पर आप अपने सवाल बीबीसी हिंदी के <bold><link type="page"><caption> फ़ेसबुक पेज</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi?ref=hl" platform="highweb"/></link></bold> पर आकर पूछ सकते हैं.
<bold><link type="page"><caption> इस लिंक पर क्लिक करके देखें पप्पू यादव से लाइव बातचीत</caption><url href="http://bbc.in/1MsjPH2" platform="highweb"/></link></bold>
लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल से निकाले जाने के बाद पप्पू यादव ने हाल ही में जन- क्रांति अधिकार मोर्चा बनाया है.
मोर्चा गठित किए जाने के बाद उन्होंने कहा था कि तीसरे मज़बूत विकल्प के रूप में यह मोर्चा बिहार के नौजवानों, किसानों और ग़रीबों को उन लोगों से छुटकारा दिलाएगा जिन्हें वो पिछले 67 साल से देख रहे हैं.
मोर्चा गठित किए जाने की घोषणा के दौरान उन्होंने यह साफ कर दिया कि वो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वाले गठबंधन के साथ कतई नहीं जाएंगे.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> <bold>यहां क्लिक</bold></caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <bold><link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link></bold> और <bold><link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link></bold> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)





















