जीएसटी विधेयक होगा राज्यसभा में पेश

इमेज स्रोत, PTI
आज जिन ख़बरों पर नज़र रहेगी उनमें जीएसटी विधेयक, ग्रीस और उसके कर्ज़दाताओं में समझौता और माली में हमलावरों की तलाश प्रमुख हैं.
सरकार आज राज्यसभा में बहुप्रतीक्षित जीएसटी विधेयक यानी वस्तु एवं सेवा कर विधेयक को मंज़ूरी के लिए पेश करेगी.
हालांकि विपक्षी दल कांग्रेस इसे मंजूर होने देगा, इसमें संदेह है.
पिछले सत्र में इसे लोकसभा में पारित कर दिया गया था.
ग्रीस

इमेज स्रोत, AP
एथेंस में ग्रीस और उसके कर्ज़दाताओं के बीच ग्रीस के तीसरे बेलआउट पैकेज पर समझौता हो सकता है.
इससे ये भी निर्धारित होगा कि कर्ज़ से परेशान ग्रीस में इसी साल चुनाव करवाए जाएंगे या नहीं.
तुर्की में हिंसा

इमेज स्रोत, Reuters
सोमवार को एक हमले में तुर्की के सुरक्षाबल के छह सदस्यों के मारे जाने के बाद, तुर्की मंगलवार को भी हिंसा से निपटने की तैयारी कर रहा है.
चरमपंथी गुट इसलामिक स्टेट और कुर्द लड़ाकों के खिलाफ तुर्की के बमबारी अभियान के बाद चरमपंथी गुटों ने भी जबाबी कारवाई तेज़ कर दी है.
एम्नेस्टी इंटरनेशनल

इमेज स्रोत, AP I Anistia Internacional
डबलिन में मानवाधिकार संगठन एम्नेस्टी इंटरनेशनल के प्रतिनिधि इस मुद्दे पर मतदान करेंगे कि संगठन देह व्यापार को अपराध की श्रेणी में ना रखने की मांग करे या नहीं. एक लंबी और गंभीर बहस के बाद जब इस पर सदस्यों में सहमति नहीं बन पाई तो मतदान का फैसला लिया गया.
माली में हमलावरों की तलाश

इमेज स्रोत, AFP
माली में उन हमलावरों की तलाश जारी है जिन्होंने शुक्रवार को सेवारे शहर के एक होटल की घेराबंदी की थी.
इस हमले में 13 लोग मारे गए थे.
हमले की जांच कर रहे अधिकारियों को संदेह है कि इस लड़ाई में मारे गए एक हमलावर बंदूकधारी का संबंध एक इसलामिक संगठन से है.
लेगॉस जल सम्मेलन

इमेज स्रोत, Getty
लेगॉस में मंगलवार से लेगॉस जल सम्मेलन शुरू होगा.
इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन फ्रेंड्स ऑफ द अर्थ नाइजीरिया जैसे पर्यावरण संगठनों ने किया है.
ये संगठन, 2 करोड़ की आबादी वाले लेगॉस शहर में जल आपूर्ति के विवादग्रस्त निजीकरण के खिलाफ हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

























