आंध्र प्रदेश: ट्रक पलटा, 16 लोगों की मौत

भारतीय ट्रक (फ़ाइल फ़ोटो)
प्रकाशित

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी ज़िले में गांडेपल्ली में सोमवार तड़के एक ट्रक के पलट जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है.

पूर्वी गोदावरी ज़िले के ज़िलाधिकारी अरुण कुमार ने बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा को 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है.

दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 214 पर हुई. दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक पर सीमेंट और कोयले की राख लदी हुई थी. ट्रक गुंटूर से विशाखापटनम जा रहा था.

पुलिस ने 16 लोगों को बचाया. उन्हें राजमुंदरी के सरकारी अस्पताल में दाख़िल कराया गया है.

पुलिस का कहना है कि यह हादसा ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुआ. हादसे के बाद से ट्रक के चालक और क्लीनर फ़रार हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href=" https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं. )</bold>