मथुरा में राहुल गांधी की बैठक आज

राहुल गांधी
इमेज कैप्शन, राहुल गांधी आजकल ख़ास कर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं
प्रकाशित

सोमवार को जो ख़बरें सुर्ख़ियों में रहेंगी, उनमें मथुरा में राहुल गांधी की बैठक, अखिलेश यादव की शिक्षामित्रों से मुलाक़ात और ग्रीस में नई सरकार का गठन शामिल हैं.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक बैठक कर रहे हैं जिसमें पार्टी के सांसद, विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री हिस्सा लेंगे.

दिन भर चलने वाली इस बैठक को राज्य में पार्टी को मज़बूत करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.

शिक्षामित्रों का सरकारी नौकरी में समायोजन अखिलेश यादव की सरकार ने किया है
इमेज कैप्शन, शिक्षामित्रों का सरकारी नौकरी में समायोजन अखिलेश यादव की सरकार ने किया है

उत्तर प्रदेश में आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शिक्षामित्रों से मुलाक़ात करेंगे, जो शिक्षक के पदों पर अपने समायोजन को रद्द किए जाने के हाई कोर्ट के फ़ैसले से बेहद नाराज़ हैं.

चर्चित शीना बोरा हत्याकांड में अभियुक्त संजीव खन्ना की न्यायिक हिरासत की अवधि आज ख़त्म हो रही है.

रविवार को दुनिया को अलविदा कहने वाले बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का पार्थिव शरीर सोमवार को कोलकाता में बंगाल क्रिकेट संघ के मुख्यालय ईडेन गार्डंस में रखा जाएगा, जहां आम लोग उन्हें अंतिम विदाई दे सकेंगे.

ग्रीक प्रधानमंत्री त्सीप्रास का कहना है कि वो दक्षिणपंथी इंडिपेंडेंट्स ग्रीक पार्टी के साथ मिल कर सरकार बनाएंगे
इमेज कैप्शन, ग्रीक प्रधानमंत्री त्सीप्रास का कहना है कि वो दक्षिणपंथी इंडिपेंडेंट्स ग्रीक पार्टी के साथ मिल कर सरकार बनाएंगे

ग्रीस में आम चुनावों के बाद सिरीज़ा पार्टी की सत्ता में वापसी हुई है लेकिन प्रधानमंत्री एलेक्सिस त्सीप्रास की पार्टी बहुमत के आंकड़े से दूर है, इसलिए उसे गठबंधन सरकार बनानी होगी.

ऑस्ट्रेलिया में नए प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल अपने मंत्रिमंडल के साथ आज शपथ ग्रहण कर सकते हैं. पार्टी नेतृत्व के चुनाव में उन्होंने पिछले दिनों टोनी एबट को हराया और उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया.

फ्रांस और जर्मनी के विदेश मंत्री आज बांग्लादेश का दौरा कर रहे हैं जहां राजधानी ढाका में दोनों देश एक संयुक्त दूतावास खोलने जा रहे हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>