फिर मुश्किलों में वीरभद्र सिंह

वीरभद्र सिंह
इमेज कैप्शन, वीरभद्र सिंह
प्रकाशित

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नई मुसीबत में फंस गए हैं. पीटीआई के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने उनपर केस दर्ज़ किया है.

प्रवर्तन निदेशालय ने सितंबर महीने में सीबीआई की ओर से दायर याचिका के जवाब में वीरभद्र सिंह पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट के तहत केस दर्ज़ किया है.

पीटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक जांचकर्ताओं ने कुछ ख़ुफिया दस्तावेज़ निकाले हैं जिससे सिंह और उनके साथियों पर कथित तौर पर गैरकानूनी तौर पर पैसों की हेराफेरी का आरोप है.

माना जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय वीरभद्र सिंह, पूर्व सांसद और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह और उनके साथियों से जल्द ही पूछताछ करेगी.

प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि 2009 से 2011 तक इस्पात मंत्री रहते हुए वीरभद्र सिंह ने 6.1 करोड़ रुपए आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक कमाए थे. इस मामले में सीबीआई ने सितंबर महीने में एफआईआर दर्ज़ की थी और वीरभद्र सिंह के 13 ठिकानों पर छापे मारे थे.

ताज़ा मामला दर्ज़ होने से वीरभद्र सिंह को अब सीबीआई के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय का भी सामना करना पड़ेगा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)