दुनिया के 50 महान नेताओं में 'मफ़लरमैन'

अरविंद केजरीवाल
प्रकाशित

'फ़ॉर्च्यून' की दुनिया के 50 'ग्रेटेस्ट लीडर' यानी महान नेताओं की लिस्ट जारी कर दी गई है.

इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम 42वें स्थान पर है.

गले में मफ़लर लपेटे केजरीवाल की तस्वीर 'फ़ॉर्च्यून' की वेबसाइट पर <link type="page"><caption> देखी जा</caption><url href="http://fortune.com/worlds-greatest-leaders/" platform="highweb"/></link> सकती है.

जेफ बेज़ोस

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे मफ़लर लपेटे केजरीवाल की तस्वीर छापी है और लिखा है, "जब उन्होंने ऑड-ईवन का फ़ॉर्मूला दिया था, तब कई को इसके कामयाब होने पर संदेह था लेकिन इससे दिल्ली में वायु प्रदूषण में 13 प्रतिशत की कमी आई थी."

एंगला मर्केल

सूची में पहले स्थान पर हैं अमेज़न के कार्यकारी अध्यक्ष जेफ़ बेज़ोस. जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल को दूसरे स्थान पर जगह दी गई है.

आंग सान सू ची

तीसरे स्थान पर हैं म्यांमार में सैन्य शासन ख़त्म करके 50 साल में पहली बार असैनिक राष्ट्रपति के चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाली आंग सान सू ची.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)